फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two died due to electrocution

Banda: करंट की चपेट में आने से दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 02 Jul 2023 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jul 2023 06:44 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Two died due to electrocution
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। इसमें से एक देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही और दूसरी तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव की घटना है। देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी कैलाश वर्मा (40) शनिवार की शाम छह बजे करीब घर में बिजली का स्विच बोर्ड बना रहा था। उस समय बिजली नहीं थी। अचानक बिजली आने से वह करंट से गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन


परिजन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मिथलेश ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। कैलाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में रहकर मजदूरी करता था। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घरेलू कार्य करते समय बिजली का करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरी घटना में फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी इरशाद खां (27) बकरीद के त्योहार के दूसरे दिन शुक्रवार को ससुराल तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव आया था।

विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर में बिजली की वायरिंग सही कर रहा था। तभी तार टूटकर उसके पैर से लिपट गया, इससे करंट से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचिया ससुर मुनीर खां ने बताया कि घर में पत्नी आफरीन छह माह की गर्भवती है। दो साल पहले शादी हुई थी। इरशाद टेंट का काम करता था। परिजन जिला अस्पताल से शव को घर ले गए हैं। मृतक के घर वालों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed