फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Two children died by drowning in the pit dug for gravel and in the pond

Banda: मौरंग के लिए खोदे गड्ढे और तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 11:29 PM IST
सार

Banda News: गड्ढे और तालाब में डूबकर दो बच्चों की जान चली गई। घटनाएं जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा व देहात कोतवाली के चकचटगन गांव की हैं।

विज्ञापन
Banda: Two children died by drowning in the pit dug for gravel and in the pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो अलग-अलग स्थानों पर ननिहाल में रह रहे दो बच्चों की नहाते समय तालाब और नदी के पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला, जबकि बालिका को पानी भरे गड्ढे से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी अयनांश (4) पुत्र प्रदीप शुक्रवार शाम हम उम्र बच्चों के साथ जमुवा तालाब नहाने चला गया। नहाते समय वह तालाब में डूब गया। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो अन्य बच्चों ने घर आकर परिजनों को बताया। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के रिश्तेदार राधेश्याम निवासी जसपुरा ने बताया कि मृतक अपनी मां गुड़िया के साथ तीन वर्ष से नाना सरजू के यहां कुम्हरिया डेरा गांव में रह रहा था। गुड़िया की शादी कानपुर के सजेती थानांतर्गत छरछुवा गांव निवासी प्रदीप प्रजापति के साथ हुई थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी अनुपमता तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। हल्का लेखपाल शिवनरेश ने घटनास्थल पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केन नदी के पानी भरे गड्ढे में डूबकर बालिका की मौत
जनपद फतेहपुर के कोर्रा कनक गांव निवासी बेबी उर्फ लक्ष्मी (8) पुत्री ऊदल निषाद छह माह से अपने नाना रमेश के यहां देहात कोतवाली क्षेत्र के चकचटगन गांव में रह रही थी। शादी के बाद दसवारी रस्म को पूरा करने के लिए महिलाएं नदी की तरफ जा रही थीं, इस पर बेबी भी महिलाओं के पीछे-पीछे चली गई। केन नदी में बालू खोदाई के पानी भरे गड्ढे में नहाते समय बालिका डूब गई, इससे उसकी मौत हो गई। परिजन खोजते हुए पहुंचे तो गड्ढे के समीप बेबी के कपड़े रखे हुए थे। परिजनों ने गड्ढे में कूदकर बेबी को बाहर निकाला और अस्पताल लाए, वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। नाना रमेश ने बताया कि बेबी उर्फ लक्ष्मी छह माह से उसके साथ रह रही थी। उसकी मां अर्चना और एक भाई व एक बहन कोर्रा कनक फतेहपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed