{"_id":"6798e4a630004c696e0a722d","slug":"banda-two-cars-collide-head-on-ten-people-injured-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, घायल हुए दस लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, घायल हुए दस लोग
Tue, 28 Jan 2025 07:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दो कारों की टक्कर में दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी शिवकांति सिंह (56) अपने परिवार की ग्वालियर निवासी शीलू सिंह (36), शानवी सिंह (9), पुत्र शिवांश (1), जाह्ववी सिंह (5), सूबी सिंह (7), नेहा सिंह (28), नीलू सिंह (35) के साथ अपने गांव देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में भागवत कथा के आयोजन में मंगलवार को दोपहर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाईपास के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन में दूसरी कार में सवार होकर बांदा शहर के बिजली खेड़ा निवासी सुधांशु राजन (37) अपनी बहन आंबेडकर नगर निवासी अर्चना वर्मा (45) के साथ तिंदवारी से लौट रहे थे।
विज्ञापन
मोड़ पर दोनों कारों में आमने-सामने साइड से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार सभी घायल हो गए। अर्चना वर्मा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया है। उधर, जमालपुर गांव निवासी घायलों के परिजनों ने बताया कि सर्विस लेन में एक भी ब्रेकर न हाेने पर यह हादसा हुआ है। सभी का इलाज किया गया है। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन