{"_id":"6af5c5e2a1e4fb6c27029811","slug":"banda-trailer-truck-hits-motorcycle-riders-returning-from-a-fair-two-dead-one-injured-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मेले से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मेले से लौट रहे बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल
Thu, 12 Nov 2026 07:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के जाफरगंज से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे तीन लोगों को पीछे से अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार तीन लोग जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव जा रहे थे। बाइक (यूपी 90 एई 5271) को पीछे से अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
हादसे में दशरथ (निवासी कचवाडेरा, थाना पैलानी) और पुष्पेंद्र (निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोकपाल (निवासी पदुनिया डेरा, थाना जसपुरा) को हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। टक्कर मारने वाले ट्रेलर की तलाश की जा रही है।