{"_id":"68408b837a0db7c2fb0971d9","slug":"banda-three-year-old-girl-kidnapped-and-misdeed-thrown-in-the-forest-in-bloody-condition-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: तीन साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में जंगल में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तीन साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, लहूलुहान हालत में जंगल में फेंका
Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:40 PM IST
सार
Banda News: घर के बाहर खेल रही मासूम को ट्रॉफी दिलाने का लालच देकर शादीशुदा युवक अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादीशुदा युवक ने मंगलवार की शाम चार बजे अपने घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को ट्रॉफी दिलाने का लालच देकर अगवा कर लिया। मासूम को अपने घर ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लहूलुहान हालत में बच्ची को जंगल में फेंक आया। देर रात दो बजे बच्ची को जंगल से लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच सुनील निषाद (27) ट्रॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया और दरिंदगी की। खोजबीन के बाद जब रात नौ बजे तक बच्ची नहीं मिली तो चिल्ला थाने में शिकायत की। आरोप लगाया कि पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई तो विरोध में जाम लगाया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और रात दो बजे बेटी को जंगल से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, जांच में सुनील का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान सुनील ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, बच्ची को पहले ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चार डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल किया। बच्ची को बुधवार को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बच्ची को अगवार कर दुष्कर्म करने की जानकारी रात नौ बजे चिल्ला थाने में हुई थी। तुरंत ही बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई। बच्ची को खोजने और आरोपी को पकड़ने के लिए चिल्ला, पैलानी और एसओजी की संयुक्त टीम को लगाया गया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया है।- पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा