{"_id":"689df1d25ccc3ea0fc06ebd0","slug":"banda-three-miscreants-of-inter-state-pickpocketing-gang-arrested-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
Thu, 14 Aug 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:39 PM IST
सार
Banda News: अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार हो गए। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्ज से 27800 रुपये व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि अतर्रा कस्बे की ललिता ने दो अगस्त को कोतवाली में सूचना दी कि वह 35 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने गई थी। तभी किसी ने उसके बैग से रुपये निकाल लिए हैं। इस संबंध में अतर्रा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को अतर्रा पुरानी तहसील के पास अतर्रा पुलिस व एसओजी ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद के बोड़ा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी गांव निवासी श्वेता सिसौदया, सोनम सिसौदिया व कड़िया गांव निवासी विकास सिसौदिया को गिरफ्तार किया है। एक अन्य बाल अपचारी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित टप्पेबाजी चोरी का गिरोह है, जो मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर दुकानों, बैंकों, बाजारों, ज्वैलरी की दुकानों तथा भीड़ वाले स्थानों पर रुपये लेकर चलने वालों की रेकी कर टप्पेबाजी करते हैं। अपने साथ पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रखते हैं, जो मौका मिलने पर बहाने से पिला देते हैं।
विज्ञापन