फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Three friends who went to bathe in the canal drowned, one died

Banda: नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, दो किशोरों को चरवाहों ने बचाया

Mon, 15 Jul 2024 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2024 06:57 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Banda: Three friends who went to bathe in the canal drowned, one died
आदित्य साहू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। इनमें दो को बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आदित्य साहू (15) मोहल्ले के हमउम्र दोस्त यश (14) व अंशुल (15) के साथ रविवार की दोपहर कालका चौराहा स्थित पल्हरी नहर में नहाने गया था। पानी ज्यादा और तेज बहाव के कारण तीनों किशोर पानी में डूबने लगे।

विज्ञापन


आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उन्हें डूबता देखा तो पानी में छलांग लगाकर यश और अंशुल को तो बचा लिया, लेकिन आदित्य गहरे पानी में समा गया। इस बीच यश और अंशुल ने घर आकर आदित्य के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पड़ोसी रमेशचंद्र ने बताया कि आदित्य पांच बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। पिता चुनबाद कुल्फी की ठिलिया लगाते हैं। घर में मां कमलेश कुमारी मजदूरी करती है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नहर में डूबने से किशोर की मौत हुई है। वह आजाद नगर में हक्कानिया स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed