फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Teenage girl kidnapped and gang misdeed

Banda: किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में फेंककर भाग निकले आरोपी

Wed, 14 May 2025 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 09:33 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Banda: Teenage girl kidnapped and gang misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवकों ने अगवा कर लिया। उसे अतर्रा और बांदा ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद खत्री पहाड़ के पास खेत में बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 मई को 17 वर्षीय बेटी को स्कूल के पीछे से दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने बेटी के साथ अतर्रा और बांदा शहर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद खत्री पहाड़, गिरवां के पास खेत में बेहोशी की हालत में फेंककर भाग निकले। खेत के पास रहने वाले बाबा ने उसको पड़े देखा तो शोर मचाया। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिता की तहरीर पर गिरवां निवासी बाबू केवट और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed