{"_id":"675f1c3451e68b10b904117b","slug":"banda-tank-burst-due-to-increased-air-pressure-puncture-mechanic-dies-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: हवा का प्रेशर बढ़ने से टंकी फटी, पंक्चर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: हवा का प्रेशर बढ़ने से टंकी फटी, पंक्चर मिस्त्री की मौत
Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:48 PM IST
सार
Banda News: हवा का प्रेशर बढ़ने से टंकी फट गई। जिससे पंक्चर मिस्त्री की मौत हो गई। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव की है।
विज्ञापन
मृतक गंगा यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टंकी में हवा का प्रेशर अधिक हो जाने से वह अचानक फट गई। लोहे के टुकड़ों की चपेट में आने से पंक्चर मिस्त्री की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी किसान गंगा यादव (60) गांव में ही हवा भरने की गुमटी खोले थे। शनिवार को वह ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे थे। ट्रैक्टर के पहियों में हवा न होने की वजह से वह हवा भरने के लिए टंकी को खोलने लगे। लेकिन हवा टायर में नहीं जा रही थी।
विज्ञापन
वह टैंकर का वॉल्व चेक कर रहे थे, तभी तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। लोहे के टुकड़े शरीर में धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी तिंदवारी के पास उनकी मौत हो गई। बबेरू के कोतवाल बलराम सिंह ने बताया हादसा टंकी फटने से हुआ है। किसान के दोनों पैर फट गए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन