{"_id":"66c72d14b834ac9c6e047632","slug":"banda-sp-delegation-meets-the-victim-of-a-case-of-assault-on-a-woman-while-fetching-water-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पानी लेने के दौरान महिला से मारपीट के मामले में पीड़िता से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पानी लेने के दौरान महिला से मारपीट के मामले में पीड़िता से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, जानी हकीकत
Thu, 22 Aug 2024 05:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:56 PM IST
सार
बांदा जिले के सिकहुला गांव में पानी लेने के दौरान महिला के साथ मारपीट की घटना में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता से मुलाकात की और मामले की हकीकत जानी।
विज्ञापन
पीड़िता से पूछताछ करता सपा का प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के सिकहुला गांव में एक महिला को पानी लेने से मना करते हुए उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले की रिपोर्ट जसपुरा थाने में दर्ज है। सपा मुखिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिकहुला गांव भेजा और पीड़िता से मिलकर हकीकत जानी।
मालुम हो कि सिकहुला गांव निवासी सीता देवी पत्नी पुत्तू सोनकर अपने खेत में मजदूर लेकर धान की पौध रोपाई कर रही थी। दोपहर के समय प्ञयास लगने की वजह से पास ही स्थित राजेंद्र सिंह उर्फ बड़ेलाला के निजी ट्यूबवेल में पानी पीने के लिए गई। ट्यूबवेल की चरही पर रखा लोटा जैसे ही पानी लेने के लिए उठाया, वैसे ही राजेंद्र सिंह और उसका पुत्र जितेंद्र उर्फ बउवा वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे और मारपीट की। पास में मौजूद कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन करते हुए पीड़िता के घर भेजा। प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मामले की हकीकत जानी। प्रतिनिधिम मंडल में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, सांसद हमीरपुर अजेंद्र सिंह लोधी के पुत्र, डॉ. रागनी सोनकर विधायक मछली शहर, डा. मधुसूदन कुशवाहा, प्रमोद निषाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तिंदवारी समेत जिले के बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर देहात के साथ-साथ प्रदेश के कई जनपदों के पदाधिकारी शामिल रहे। राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने बताया कि उन लोगो ने पीड़िता से जानकारी हासिल की है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।