{"_id":"63a70bdd6a61d5235476e7f9","slug":"banda-sister-filed-a-fraud-report-against-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: अंगूठा लगवाकर जमीन पर किया कब्जा, बीमा की रकम भी हड़पी, भाई के खिलाफ बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: अंगूठा लगवाकर जमीन पर किया कब्जा, बीमा की रकम भी हड़पी, भाई के खिलाफ बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 24 Dec 2022 07:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:55 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में बीमा क्लेम और जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। बहन ने भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
बांदा जिले में धोखाधड़ी कर बीमा क्लेम और जमीन हड़पने में बहन की तहरीर पर पुलिस ने भाई समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। बहन ने आरोप लगाया है कि भाई ने बीमा के कागजात तैयार करने की बात कहकर उसका अंगूठा लगवा लिया। गाजियाबाद की शांति देवी उर्फ ललिता ने बताया कि उसका मायका जौरही गांव में है।
विज्ञापन
8 मार्च 1998 को पति चंद्रपाल की मृत्यु हो गई थी। उसने मायके जौरही गांव में 40 हजार रुपये में दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। भारतीय जीवन बीमा निगम से बीमा कराया था। वह यहां आती-जाती थी। बीमार होने की वजह से वह एक साल से मायके नहीं आ सकी। इस दौरान भाई उसके घर गाजियाबाद आता-जाता रहा।
विज्ञापन
पिछले साल उसने बीमा का पैसा निकलवाने की बात कहकर कागजों में अंगूठा लगवा लिया। आरोप लगाया अंगूठा लगवाने के बाद उसने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। बीमा की रकम भी निकाल ली। जब इसका पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर 156 (3) के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भाई लक्ष्मी राजपूत समेत चार परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।