फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The body of the princess will be buried, the father refused to go to Dubai

Banda: शहजादी का शव होगा सुपुर्दे खाक, पिता ने दुबई जाने से किया इन्कार, कहा- लाना है तो शव देश लाएं

Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

Banda News: शहजादी के शव को गुरुवार को दुबई में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। पिता ने दुबई जाने से इन्कार कर दिया। मां ने कहा कि भारत सरकार बेटी की जान तो बचा नहीं सकी, मरने के बाद उसे वतन की दो गज जमीन भी नसीब न हो सकी।

विज्ञापन
Banda: The body of the princess will be buried, the father refused to go to Dubai
घर में निराश बैठे शहजादी के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहजादी के शव को गुरुवार को दुबई में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। माता-पिता अपनी बेटी के अंतिम दर्शन तो नहीं कर सकेंगे, लेकिन ढरकते आंसुओं से उसे श्रद्धांजलि जरूर देंगे। मां ने कहा कि भारत सरकार बेटी की जान तो बचा नहीं सकी, मरने के बाद उसे वतन की दो गज जमीन भी नसीब न हो सकी।
विज्ञापन


मटौंध के गोयरा मुगली की शहजादी को 15 फरवरी को दुबई की आबुधावी जेल में फांसी दे दी गई थी। जिसके शव को गुरुवार को सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। इस घटना से घर पर अकेली मां का रो-रोककर बुरा हाल है। पिता दिल्ली में हैं। मां ने रोते हुए कहा कि भारत सरकार को कई पत्र लिखे, कि मेरी बेटी निर्दोष है बचा लीजिए, लेकिन नहीं बचाया गया। अब तो मेरी बेटी को मरने के बाद भी वतन की दो गज जमीन नसीब नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


पिता ने फोन पर कहा कि उसने उच्च न्यायालय दिल्ली के माध्यम से सरकार से कहा था कि उसकी बेटी का शव भारत लाया जाए। उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह दुबई जाकर बेटी के अंतिम दर्शन कर सके, लेकिन इस पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ और सरकार उन्हें दुबई भेजने को राजी थी। परिवार वतन में तड़पता रहे, मैं दुबई जाऊं यह संभव नहीं। गुरुवार को बेटी के शव को दुबई में सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। बताते है कि दुबई सरकार ने पांच मार्च तक परिवार के आने का इंतजार किया। लेकिन परिवार के दुबई न पहुंचने पर 6 मार्च की सुबह शहजादी को सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं क्यों न खाक हो जाऊं, सजा दिलाकर रहूंगा
शहजादी के पिता शब्बीर ने कहा कि मेरी बेटी को इस अंजाम तक पहुंचाने वालों को मैं सजा दिलाकर रहूंगा। चाहे मैं क्यों न खाक हो जाऊं। मेरी बेटी को बहला फुसलाकर आगरा और वहां से दुबई न भेजते तो यह अंजाम न होता। मैं अपनी बेटी के गुनाहगारों को छोड़ने वाला नहीं हूं। उन्हें अदालत से सजा दिलाकर रहूंगा।

रहनुमा देखते रहे दुबई में दफन हुई शहजादी
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि अफसोस है भारत के रहनुमाओं पर जो भारत की बेटी को बचा तो नहीं सके, लेकिन उसके शव को भारत भी नहीं ला सके। भारत की बेटी को परदेश में फांसी दे दी गई। गुरुवार को उसके शव को दुबई में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed