{"_id":"675ed439b6d458e6b90435d8","slug":"banda-seeing-debt-and-ruined-crop-farmer-committed-suicide-by-hanging-himself-on-field-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: कर्ज और उजड़ी फसल देख किसान ने खेत पर फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से सदमे में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: कर्ज और उजड़ी फसल देख किसान ने खेत पर फंदा लगाकर दी जान, तीन दिन से सदमे में था
Sun, 15 Dec 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Dec 2024 06:40 PM IST
सार
Banda News: उजड़ी फसल देख किसान ने सदमे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक सुल्तान सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगली सुअरों के झुंड से उजड़ी फसल देख किसान ने खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पैलानी थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी सुल्तान सिंह (48) ने शनिवार की देर शाम अपने खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो उनके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बड़े भाई कप्तान सिंह ने बताया कि सुल्तान के पास पांच बीघा जमीन है। इस बार उसने खेत में गेहूं व चना की फसल बोई थी। फसल को जंगली सुअरों के झुंड ने खराब कर दिया था। इससे वह तीन दिन से गुमशुम था। शाम को उसने फसल की बर्बादी देख यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि तीन साल पहले बड़ी बेटी बिटोला की शादी में रिश्तेदारों से डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी लिया था, उसकी भी अदायगी की चिंता थी।
विज्ञापन
सुल्तान के दो बेटियां व एक बेटा है। घर में पत्नी सुधा सिंह हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उधर, पैलानी थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि घरेलू किसी बात पर तीन दिन से अवसाद में चल रहे थे। इसी के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन