फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Robbery accused arrested in encounter shot in leg pistol cartridges and other items recovered

Banda: 24 घंटे में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…भर्ती, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद

Tue, 14 Oct 2025 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:10 AM IST
सार

Banda News: मटौंध पुलिस और एसओजी ने 24 घंटे के भीतर लूट के अंतर्राज्यीय बदमाश को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा और लूटी गई नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Banda Robbery accused arrested in encounter shot in leg pistol cartridges and other items recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में थाना मटौंध व एसओजी की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर लूट की घटना के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसे दाहिने पैर के घुटनों के नीचे गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि सोमवार की देररात थाना मटौंध क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय अभियुक्त ब्रजेंद्र उर्फ भाऊ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि उसने बीते रविवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगिनी मंदिर के पास खाईपार के रहने वाले गोविंद के साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकदी लूटी थी।

विज्ञापन

तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद
बताया कि सूचना मिली थी कि थाना मटौंध के गौरिहार रोड पर चमरहा गांव मोड पर एक व्यक्ति असलहा लिए जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उसे टोका, तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। बचाव में पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व लूट के 1720 रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed