फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Road Accident, Uncontrollable truck trampled bike riders, bike kept dragging for 100 feet

Banda Road Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 100 फीट तक घिसटती रही Bike, मौत

Sun, 19 Mar 2023 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Mar 2023 06:04 PM IST
सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बघवारन बाबा स्थान के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठा युवक बाइक समेत ट्रक में फंसकर सौ फीट घिसटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Banda Road Accident, Uncontrollable truck trampled bike riders, bike kept dragging for 100 feet
ट्रक में फंसी बाइक और बबेरू सीएचसी में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने एक बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक चला रहा युवक उछलकर रोड के किनारे खंती में जा गिरा। वहीं, पीछे बैठा पूर्व प्रधान पुत्र चचेरा भाई बाइक समेत ट्रक में फंसकर सौ फीट तक घिसटता चला गया।

विज्ञापन

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की हेलमेट लगाने से जान बच गई, उसे मामूली चोटें आईं। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। कुर्रम गांव निवासी निरंजन पटेल (30) अपने चचेरे भाई राजेश पटेल (28) के साथ शनिवार देर रात मसूर की फसल की थ्रेसिंग कराने बाइक से खेत जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक राजेश चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। रास्ते में कुर्रम और साथी गांव के बीच बिसंडा की ओर से आए तेज रफ्तार बालू से भरे ओवरलोड ट्रक ने बघवारन बाबा स्थान पर पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक चला रहा राजेश उछलकर खंती में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 फीट तक घिसटता चला गया युवक
 वहीं, निरंजन बाइक समेत ट्रक में फंसकर लगभग 100 फीट तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक भाग निकला। समाजसेवी पीसी पटेल ने बताया कि मृतक घर का इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है।

अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट
पिता रामकिशोर पटेल पूर्व प्रधान हैं। मृतक के परिवार में पत्नी नीलू देवी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि हादसे में घायल चचेरे भाई राजेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed