फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Railway CTI dies due to heart attack

Banda: दिल का दौरा पड़ने से रेलवे सीटीआई की मौत, ड्यूटी के दौरान कक्ष में ही बिगड़ी थी हालत

Wed, 15 May 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 May 2024 07:06 PM IST
सार

Banda News: ड्यूटी के दौरान कक्ष में हालत बिगड़ने के बाद दिल का दौरा पड़ने से रेलवे सीटीआई की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Railway CTI dies due to heart attack
सीटीआई अजय कुमार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में एक्सप्रेस ट्रेन में जांच की तैयारी के दौरान सीटीआई को दिल का दौरा पड़ गया। हालत बिगड़ने पर कर्मचारी लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में ही मौत हो गई। मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले 59 वर्षीय अजय कुमार का एक मकान प्रयागराज में भी है। इन दिनों बांदा रेलवे स्टेशन पर चीफ टिकट इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर स्टेशन से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में जांच की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्हें चक्कर आया। सीटीआई को लड़खड़ाते देखकर सहयोगी कर्मचारियों ने पकड़ा और तत्काल ई-रिक्शा से अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। ट्राॅमा सेंटर में डाॅ. प्रदीप गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उनकी पत्नी मीनू बेहाल हो गईं। परिवार में दो पुत्र वैभव, अनुभव और पत्नी मीनू हैं। पत्नी ने बताया कि बड़ा बेटा वैभव दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा अनुभव कुमार अंबेडकर नगर में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed