फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: One Died, four injured due to uncontrolled tempo collision

बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू टेंपो की टक्कर से एक की मौत, चार लोग घायल

Mon, 26 Jun 2023 12:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Jun 2023 12:32 PM IST
सार

Banda News: यूपी के बांदा जिले में सड़क हादसा हुआ। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Banda: One Died, four injured due to uncontrolled tempo collision
दीन बंधु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बहादुर पुरवा बिसंडा रोड नहर के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। टक्कर से टेंपो सवार दो व्यक्ति भी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाने के लौली टीका मऊ निवासी दीन बंधु (20) शनिवार को अतर्रा ग्रामीण के मुरलिया पुरवा बरात में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह वह अपने बहनोई गिरवां थाने के सौंता निवासी अरविंद (27) और चचेरे भाई सुनील (18) पुत्र नरेश के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बहादुर पुरवा के पास एक महिला रोड पार कर पानी भरने जा रही थी। उसको बचाने के प्रयास में बिसंडा की तरफ से आए अनियंत्रित तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दीन बंधु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार बहनोई अरविंद और चचेरा भाई सुनील घायल हो गए। इसके अलावा टेंपो में सवार बिसंडा निवासी विष्णु प्रसाद (55) और राजेश (45) भी घायल हो गए। घटना के बाद चालक टेंपो सहित भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां विष्णु की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed