{"_id":"6374e1c445d5fd510b5437f4","slug":"banda-old-farmer-died-due-to-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, सामान खरीद कर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, सामान खरीद कर लौटते समय हुआ हादसा
Wed, 16 Nov 2022 06:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में किराना की दुकान से सामान खरीदकर लौट रहे वृद्ध किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव में माताबदल (60) खेती किसानी करता था। मंगलवार की देर शाम वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना की दुकान में सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन
तभी कमासिन-ओरन रोड से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। माताबदल की मौके पर ही मौत हो गई। छोटे पुत्र शिवमिलन की तहरीर पर थाना पुलिस ने बाइक चालक अवधेश कुमार निवासी फुफुंदी थाना बबेरू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चालक को पकड़ लिया है। बाइक भी मिल गई है।
विज्ञापन