फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Murder A young man who went to watch Holika Dahan was strangled to death police sent body for postmortem

Banda Murder: होलिका दहन देखने गए युवक की गला कसकर हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Fri, 14 Mar 2025 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Mar 2025 03:04 PM IST
सार

Banda News: बिसंडा थाना क्षेत्र में होलिका दहन देखने गए युवक की गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Banda Murder A young man who went to watch Holika Dahan was strangled to death police sent body for postmortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकलोढ़ी निवासी देवीदीन का पुत्र अभिलाष (45) उर्फ चुनबाद गुरुवार देर रात करीब आठ बजे गांव में होलिका दहन को देखने की बात कहकर घर से निकला हुआ था। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे उसका शव गांव के ही मनका तालाब अहिरन पुरवा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन

मृतक के गले में साफी का फंदा कसा हुआ था और सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता देवीदीन ने आरोप लगाया कि उनका पुत्र अभिलाष गांव के ही तीन से चार अन्य दोस्तों के साथ देर रात शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी विवाद में गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। अभिलाष चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वह माता-पिता के साथ रहकर खेती-किसानी करता था। मृतक के पिता के पास करीब 30 बीघे खेत हैं। शुक्रवार की सुबह घटना की सूचना पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है।

परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर
हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक की माता पान कुमारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में होली के त्यौहार का रंग फीका हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed