{"_id":"6468df5042936305b800ef29","slug":"banda-misdeed-with-girl-report-filed-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गोद में उठा ले गया युवक, पड़ोसी के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गोद में उठा ले गया युवक, पड़ोसी के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट
Sat, 20 May 2023 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 May 2023 08:28 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी में पड़ोसी के घर ले जाकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराने भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात गांव का युवक उसके घर से लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गोद में उठाकर ले गया।
विज्ञापन
पड़ोसी के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आधी रात के बाद जब किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। रात में किशोरी घर पहुंची। घर में किशोरी का 80 वर्षीय बुजुर्ग दादा ही मौजूद था। माता-पिता जनवरी में ईंटा पाथने बाहर गए थे। गांव वालों ने उन्हें जानकारी दी। तब उसने गांव आकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि आरोपी सुमित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन