फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Medical College renamed

बदला नाम: बांदा मेडिकल कॉलेज नहीं अब रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज

Sat, 13 Nov 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Nov 2021 10:41 PM IST
सार

रैनी रोड पर स्थित भव्य भवन में चल रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 400 सीटें स्वीकृत हैं। हाल ही में वर्तमान सरकार ने मेडिकल कालेज को एनॉटमी और फिजियोलॉजी में परास्नातक चिकित्सा शिक्षा की तीन सीटों की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Banda Medical College renamed
बांदा मेडिकल कॉलेज का बदला नाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज बांदा स्थापना के पांच साल बाद अब नए नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कालेज का नामकरण कर दिया है। अब यह रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


नामकरण संबंधी यह शासनादेश शनिवार (13 नवंबर) को प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जारी किया। इसमें कहा गया है कि शासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति और निर्माण बसपा सरकार में वर्ष 2009 में शुरू हुआ था। तत्कालीन मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने स्वीकृत कराया था। वर्ष 2016 में इसके लोकार्पण की रस्म तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के नरैनी रोड पर स्थित भव्य भवन में चल रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 400 सीटें स्वीकृत हैं। हाल ही में वर्तमान सरकार ने मेडिकल कालेज को एनॉटमी और फिजियोलॉजी में परास्नातक चिकित्सा शिक्षा की तीन सीटों की मंजूरी दे दी है। यह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed