{"_id":"63839fe5979b2d3dbd3415d1","slug":"banda-lekhpal-son-was-shot-by-a-retired-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: लेखपाल के बेटे को रिटायर फौजी ने मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: लेखपाल के बेटे को रिटायर फौजी ने मारी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
Mon, 28 Nov 2022 09:01 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:01 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में गालीगलौज कर रहे लेखपाल के बेटे को पूर्व फौजी ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गई है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुंआ निवासी लेखपाल लाला भइया वर्मा पैलानी तहसील के जसपुरा ब्लॉक में तैनात हैं।
विज्ञापन
रविवार की शाम उनके दो बेटों विक्रम वर्मा (18) और रजनीश वर्मा (16) अपने घर के बाहर आपस में गालीगलौज कर रहे थे। इसका पड़ोसी रिटायर फौजी ने विरोध किया। इसके बाद भी दोनों भाई नहीं माने तो रिटायर फौजी अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले आया। उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली विक्रम वर्मा के सीने से आरपार हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन लहूलुहान विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। शहर कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। विक्रम वर्मा राजा देवी डिग्री कॉलेज का छात्र बताया गया है।
विज्ञापन