फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: laborer committed suicide after getting upset with his wife

Banda: मजदूर ने मौत को गले लगाया, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी से परेशान हूं, अक्सर धमकी देती है...

Sun, 26 Feb 2023 01:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Feb 2023 01:48 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में मजदूर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Banda: laborer committed suicide after getting upset with his wife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में मजदूर का शव घर में फंदे से लटका मिला। उसकी जेब में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी द्वारा मृतक के परिजन को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने से परेशान होकर जान देने का जिक्र है। पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे केशव प्रसाद (28) पुत्र रघुराई प्रजापति का घर की कोठरी में धन्नी से रस्सी के फंदे से शव लटका मिला।

विज्ञापन


सुबह पिता खेत पर पानी लगाने गया था और बड़ा भाई मुन्नूलाल जो राजमिस्त्री है गांव में ही एक जगह काम करने गया था। पत्नी करीब साढ़े सात बजे घर से कुछ दूरी पर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरने गई थी। लगभग आधा घंटे बाद वह पानी भरकर लौटी तो पति का शव लटका देख चीख पुकार मचाई। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मृतक के पिता व भाई को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजन की सूचना पर खप्टिहा कलां चौकी इंचार्ज कृष्णदेव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्हें मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी उसके परिजन को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। विरोध करने पर आए दिन उससे विवाद करती थी। इससे वह काफी परेशान था, वह स्वेच्छा से जान दे रहा है, इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार नहीं हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है। इसमें बताया कि केशव की शादी भरुआ सुमेरपुर से 9 मई 2022 को हुई थी। वह दो माह पहले हैदराबाद से मजदूरी करके घर लौटा था। उन्होंने किसी  भी आरोप से इंकार किया है। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक के पिता ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सुसाइड नोट मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

भाभी की फोटो पर्स में मिलने से करती थी शक
मृतक के बड़े भाई मुन्नू लाल ने बताया कि मेरे नाम कॉलोनी आई थी। इसके लिए मेरी पत्नी की फोटो भी मांगी गई थी। मैने पत्नी की फोटो भाई केशव को देते हुए सचिव को देने की बात कही थी। केशव मेरी पत्नी की फोटो अपनी पर्स में रखे था। उसकी पत्नी ने फोटो देखी तो चरित्र शंका करते हुए उससे विवाद करने लगी। मुन्नू लाल ने पत्नी के विवाद करने से परेशान होकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed