फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Ken river one meter above the danger mark Yamuna stable more than 40 villages in danger of flood

Banda: केन नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर… यमुना स्थिर, 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा

Sun, 13 Jul 2025 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

Banda News: बांदा में केन नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है, जिससे पैलानी और सदर तहसील के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कई संपर्क मार्ग कटे हैं और कुछ गांवों में पानी घुस गया है, जिस पर प्रशासन लगातार निगाह रखे हुए है।

विज्ञापन
Banda Ken river one meter above the danger mark Yamuna stable more than 40 villages in danger of flood
खतरे के निशान से ऊपर बह रही है केन नदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जनपद व मध्य प्रदेश की घाटियों में लगातार हो रही बारिश के कारण केन नदी उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को सुबह दस बजे केन नदी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर आ गई है। इसका जल स्तर 104.80 मीटर रहा। जबकि खतरे का निशान 104 पर है। इसी तरह यमुना नदी 93.60 मीटर पर स्थिर है।

विज्ञापन

पैलानी व सदर तहसील क्षेत्र के करीब 40 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। संपर्क मार्गों पर बने रपटों के ऊपर पानी आने से कई गांवों का आवागमन बंद है। शंकर पुरवा सहित पैलानी के पांच गांवों में पानी घुस गया है। एडीएम राजेश कुमार, एएसपी शिवराज व एसडीएम पैलानी, तहसीलदार पैलानी में बाढ़ पर निगाह रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed