{"_id":"611bc8af8ebc3e42bd0235bd","slug":"banda-jail-administration-said-this-about-mukhtar-security-arrangements","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुपारी देकर हत्या की आशंका निराधार: बांदा जेल प्रशासन बोला- मुख्तार की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, बैरक पर है कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपारी देकर हत्या की आशंका निराधार: बांदा जेल प्रशासन बोला- मुख्तार की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, बैरक पर है कड़ी नजर
Tue, 17 Aug 2021 08:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
अधीक्षक का कहना है कि मुख्तार को जेल में किसी भी प्रकार का जान का खतरा नहीं है। उन्हें जेल मैनुअल के अनुरूप हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
बांदा जेल में बंद है मुख्तार अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा जेल में अपनी हत्या की आशंका जताने पर जेल प्रशासन का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। मुख्तार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। बैरक के बाहर एक दर्जन बंदी रक्षक तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे नजर रखी जा रही है।
गैंगस्टर और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस प्रकरण में सोमवार को बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी, जिसमें मुख्तार अंसारी ने पेशी के दौरान कहा था कि जेल में उसकी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है।
जेल में अनाधिकृत संदिग्ध लोग बिना एंट्री किए दाखिल हो रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों का डायरेक्शन बदल दिया गया है। मुख्तार की इस शिकायत पर विशेष सत्र न्यायाधीश ने जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ बांदा जेल प्रशासन का दावा है कि मुख्तार की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर, दो हेड वार्डर सहित एक दर्जन बंदी रक्षक बैरक के बाहर सुरक्षा में लगाए गए हैं। 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए नजर रखी जा रही है। जेल अधीक्षक अरुण कुमार का कहना है कि मुख्तार की बैरक के इर्दगिर्द अधिकृत व्यक्ति के अतिरिक्त किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।

जेल के अंदर दाखिल होने वाले हर व्यक्ति की मुख्य गेट में एंट्री की जाती है। सीसीटीवी के जरिए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। अधीक्षक का कहना है कि मुख्तार को जेल में किसी भी प्रकार का जान का खतरा नहीं है। उन्हें जेल मैनुअल के अनुरूप हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
सांसद भाई ने की मुख्तार से मुलाकात
गैंगस्टर व विधायक मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी व चचेरे भाई सिगवत उल्ला अंसारी ने मंगलवार को जेल में मुख्तार से मुलाकात की। लगभग 30 मिनट तक मुख्तार से वार्ता की। साथ ही सांसद भाई ने जेल अधीक्षक से भी मुख्तार की सुरक्षा के बारे में बात की। अधीक्षक ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्तार के दोनों भाइयों को जेल मैनुअल के अनुरूप आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद मुलाकात कराई गई है।