{"_id":"66895006b44209e6700127ab","slug":"banda-husband-is-beating-her-even-in-old-age-report-on-old-woman-s-request-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट, वृद्धा की गुहार पर रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट, वृद्धा की गुहार पर रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:41 PM IST
सार
पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी 68 वर्षीय वृद्धा ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा में पति की प्रताड़ना से परेशान 68 वर्षीय वृद्धा ने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी सतरूपा उर्फ सत्यवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग 50 साल पहले उसकी शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी फूलचंद त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के 50 साल बीत जाने के बाद भी पति की आदतें नहीं सुधरी।
पांच बेटियां व तीन बेटे हो जाने के बावजूद पति उसके साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं पति ने तीनों बेटों को अपने पक्ष में करके आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिला रहे है। बताया कि आंखों में मोतियाबिंद का इलाज कराने के लिए एक साल पहले उन्होंने पति से रुपये मांगे तो उसे घर से निकाल दिया गया। जिससे वह अपने मायके मसुरी में रहकर भरण-पोषण कर रही है। पति सेवानिवृत्त अध्यापक हैं।
पेंशन सहित आदि जगहों से भरपूर रुपये मिलने के बावजूद उसे एक रुपये भी नहीं दिया जाता है। कहा कि नजदीकी बिसंडा थाने में पति के खिलाफ शिकायती पत्र देने के बावजूद आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे उसके पति के हौसले बुलंद हैं। एसपी के आदेश पर बिसंडा थाने में आरोपी पति फूलचंद त्रिपाठी के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित मारपीट करने की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने कहा रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना एसआई पवन पांडेय को सौंपी गई है।