Banda: नहाते समय पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ 4 वार, बेटी घर पहुंची तो उड़े होश, आरोपी पति फरार
Banda News: जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घर में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू कलह बनी मौत की वजह
बगेहटा गांव निवासी सरफिया (52) पत्नी मोबीन के साथ घर में अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान महिला जब नहा रही थी, तभी आरोपी पति ने उस पर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर पर मौजूद बेटी कोचिंग पढ़ने गई थी। जब वह वापस लौटी तो मां का खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
बेटी की चीख से दहला गांव
रोज की तरह घर से कोचिंग गई मासूम बेटी जब वापस लौटी, तो उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि घर के अंदर उसकी मां की लाश पड़ी होगी। खून से लथपथ मां को देख बेटी की चीखें सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया, लेकिन तब तक हत्यारा पिता फरार हो चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।