फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Husband commits suicide by consuming poison after quarrel over taunting of illicit relationship

Banda: अवैध संबंधों का ताना देने पर झगड़ा, पति ने जहर खाकर दी जान, खेत में पड़ा मिला शव

Sun, 15 Jun 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

Banda News: घर से एक किलोमीटर दूर खेत में शव पड़ा मिला। पत्नी ने रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध व जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Banda: Husband commits suicide by consuming poison after quarrel over taunting of illicit relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्तेदार महिला से अवैध संबंधों का ताना देने पर पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया। इससे आहत पति ने शनिवार की रात घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में जहर खाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। उधर, पत्नी ने रिश्तेदार महिला पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महुटा गांव निवासी सुमैना ने बताया कि उसकी पांच मई को शादी हुई है। वह चिल्ला गांव की रहने वाली है। उसके पति छोटेलाल उर्फ छोटू निषाद (25) के शादी के पहले से रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर शनिवार की देर रात नौ बजे करीब उनका घर में झगड़ा हुआ था। इस बात पर वह घर से निकल गया था। पूरी रात घर नहीं आने पर उन्होंने रविवार को सुबह उसकी तलाश की तो गांव के जंगल में स्थित खेत छोटे लाल का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


पत्नी ने रिश्तेदार महिला पर जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पत्नी का यह भी आरोप है कि शादी में मिले गहनों को भी वह उससे उतरवा कर अपनी रिश्तेदार महिला को दे आया था। उधर, दिव्यांग पिता भगवानदीन ने बताया कि छोटू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी से झगड़ा कर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घर में मां कल्ली है। कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक खाकर खुदकुशी की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed