फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Fraud, forgery report filed on Mukhtar Ansari

Banda: मुख्तार अंसारी पर धोखाधड़ी, जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज, जांच में आईडी प्रूफ प्रपत्रों में मिली भिन्नता

Sat, 20 May 2023 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 09:23 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बांदा जिले के शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुख्तार के आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम और जन्मतिथि में भिन्नता मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Banda: Fraud, forgery report filed on Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम और जन्मतिथि में भिन्नता मिलने पर शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी अभिनंदन ने पुलिस बल के साथ कारागार में छापा मारा था। तलाशी में मुख्तार की बैरक में उसके पास से मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि मिले। इनमें जन्म तिथि व नाम की स्पेलिंग में भिन्नता पाई गई।

विज्ञापन


जिला कारागार में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ शनिवार को शहर कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि शुक्रवार को देर रात मंडल कारागार में डीएम और उन्होंने संयुक्त रूप से छापा मारा था। एक-एक बैरक और बंदियों की तलाशी ली गई। मुख्तार की बैरक में तलाशी के दौरान डीएम को अंसारी का मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि मिले। गहनता से जांच करने पर सभी में जन्म तिथि, नाम की स्पेलिंग में भिन्नता मिली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर मामले की जांच शहर कोतवाली प्रभारी को दी गई। कोतवाली प्रभारी ने जांच में दस्तावेजों में हेराफेरी की पुष्टि की। शनिवार को शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी के खिलाफ धारा 420, 467, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। उधर, मुख्तार अंसारी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई के बाद जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरे से बंदियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed