{"_id":"6965224bf88579ad4e068852","slug":"banda-four-thieves-arrested-goods-worth-four-lakhs-recovered-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: चार चोर गिरफ्तार, चार लाख का माल बरामद, महेड़ गांव में हुई थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: चार चोर गिरफ्तार, चार लाख का माल बरामद, महेड़ गांव में हुई थी चोरी
Mon, 12 Jan 2026 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चोर
- फोटो : अमर उजाला
कमासिन पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार लाख कीमत के सोने व चांदी के टुकड़े व 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने 24/25 दिसंबर की रात कमासिन थाना क्षेत्र के महेड़ गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उधर, इस खुलासे को लेकर चोरों के परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र सौंपा है। प्रकरण की जांच की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के महेड़ गांव निवासी राधेश्याम के घर चोरों ने 24/25 दिसंबर की रात ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस पर पुलिस ने चार लोगों कमासिन थाना क्षेत्र के गौरा लखनपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार, सतेंद्र कुमार, आशीष कुमार व आशीष को कमासिन-राजापुर मार्ग से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने की घटना स्वीकार करना बताया है। उनके पास से चार लाख रुपये कीमत के 9.25 ग्राम सोने के चार टुकड़े, 984 ग्राम चांदी के टुकड़े व 14 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कमासिन भास्कर मिश्रा, एसआई रामआधार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, चोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कमासिन थाना इंस्पेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जबरन मारपीट कर चोरी कुबूल कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रकरण की जांच की मांग की है। शिकायती पत्र देने में गांव निवासी जवाहर, हरछठिया, छेदीलाल, मोहन, मुन्नी देवी आदि समेत 50 लोगों ने सामूहिक तौर पर शामिल रहे। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप पुष्ट है। माल बरामदगी हुई है। परिजन बेवजह पुलिस पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।