{"_id":"68090dc3b8fbcca164037777","slug":"banda-five-people-in-a-car-kidnapped-a-young-man-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: कार सवार पांच लोगों ने किया युवक का अपहरण, बाजार में हुई सरेशाम घटना से व्यापारियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: कार सवार पांच लोगों ने किया युवक का अपहरण, बाजार में हुई सरेशाम घटना से व्यापारियों में दहशत
Wed, 23 Apr 2025 09:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 09:28 PM IST
सार
Banda News: मित्र के साथ खरोच गांव से नरैनी बाजार करने आए युवक का कार सवार पांच लोगों ने अपहरण किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सोमदत्त कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाजार करने नरैनी आए युवक को कार से आए पांच लोगों ने सरेआम अपहरण कर लिया। युवक को कार में डालकर भाग निकले। भागते समय एक बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल भी किया। पुलिस ने सूचना के बाद नाकेबंदी कर दी है। कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खरोच गांव निवासी सोमदत्त कुशवाहा बुधवार को साथी शिवा के साथ नरैनी बाजार करने आया था। अतर्रा मार्ग पर बंबा तालाब के पास शाम करीब सात बजे बाजार की ओर से आई कार सवार युवकों ने सोमदत्त को रास्ते से खींचकर कार के अंदर बैठा लिया और भागने से पहले उसके मित्र शिवा का मोबाइल भी छीन लिया। कार सवार वारदात को अंजाम देकर चौराहे की ओर भाग निकले। इसी दौरान राजकुमार इंटर कॉलेज के पास बाइक से जा रहे बाइक सवार शुभम को भी टक्कर मार दी। हादसे में शुभम घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
अपह्त सोमदत्त के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पिता रमेशचंद्र लखनऊ के एक अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत है। सोमदत्त दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। पांच दिन पहले घर आया था। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि करतल व कालिंजर क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। कार सवारों की तलाश की जा रही है। घायल बाइक सवार को नरैनी सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन