{"_id":"617418a207c5b43b5f593b90","slug":"banda-fiancee-asking-for-bike-and-chain-troubled-girl-gave-her-life-wrote-in-suicide-note-i-love-you","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आई लव यू लिख दी जान: मंगेतर मांग रहा था बाइक और चेन, युवती ने सुसाइड नोट में लिखा- बहुत प्यार करती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई लव यू लिख दी जान: मंगेतर मांग रहा था बाइक और चेन, युवती ने सुसाइड नोट में लिखा- बहुत प्यार करती हूं
Sat, 23 Oct 2021 07:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:46 PM IST
सार
मंगेतर की बाइक और सोने की चेन की मांग से परेशान एक युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। कमरे से मिले सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में शुक्रवार की दोपहर युवती ने फांसी लगा ली। हालत गंभीर होने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस लड़के से शादी तय थी, वह बाइक और चेन की मांग करके बेटी को परेशान किए था। सुसाइड नोट भी मिला है।
गांव के निजी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी (20) पुत्री राजबहादुर पाल ने दोपहर को घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घर में खेल रही छोटी बहन राधा और पड़ोस की मनीषा ने देख लिया और दोनों ने मिलकर रोशनी को फंदे से नीचे उतारा और पिता को सूचना दी। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले आए।

हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव वापस ले आए। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के समय रोशनी के पिता व मां ज्ञानवती खेत में थे। बड़ा भाई रोशन अहमदाबाद में है। छोटा भाई अनुज उर्फ कृष्णा स्कूल गया था। पिता ने बताया कि रोशनी की शादी जसपुरा क्षेत्र के एक गांव में तय थी।
डेढ़ साल पूर्व बयाना रस्म में डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन आर्थिक संकट के चलते पिछले वर्ष शादी नहीं कर सके। अब फरवरी माह में शादी होना थी। आरोप लगाया कि कुछ दिनों से लड़का फोन पर पुत्री रोशनी से बाइक, सोने की चेन व अंगूठी की मांग कर रहा था। इसका जिक्र भी पुत्री ने उससे किया था। इसी से क्षुब्ध होकर पुत्री ने जान दे दी।
सुसाइड नोट में लिखा- ....बहुत प्यार करती हूं
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। उसकी तमन्ना टीचर बनने की थी। पिता ने बताया कि घटनास्थल के पास मोबाइल फोन के नीचे सुसाइड नोट मिला है। इसमें रोशनी ने लिखा है कि ‘मम्मी-पापा आपसे से बहुत प्यार करती हूं। यह कदम उठाने का कभी सोचा नहीं था। मुझे माफ करना।’ सुसाइड नोट के अंत में रोशनी ने होने वाले वर के नाम का भी जिक्र किया गया। पिता के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले रोशनी और लड़के से बात भी हुई थी।