फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: E-rickshaw driver pushed in front of train, both legs cut off, died

Banda: ई-रिक्शा चालक को ट्रेन के आगे दिया धक्का, दोनों पैर कटे, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Tue, 15 Oct 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Banda: E-rickshaw driver pushed in front of train, both legs cut off, died
जिला अस्पताल की ओटी में घायल सुशील (मृत्यु से पूर्व की फोटो) - फोटो : अमर उजाला
घर से ले जाकर दो लोगों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे उनके दोनों पैर कट गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के खूंटी चौराहा गुलाब बाग निवासी सुशील (26) मंगलवार की दोपहर कालू कुआं चौकी क्षेत्र में बाबा साहब तालाब के पास रेल लाइन पर घायलावस्था में मिले थे। उनके दोनों पैर ट्रेन से कट गए थे। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


सुशील ने पुलिस को बताया कि वह ई रिक्शा चलाते थे। मंगलवार को दोपहर उसके दो परिचित घर से ले गए थे। बाबा साहब तालाब के पास उन्होंने मारपीट और उनको ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। सुशील के पिता संतराम गुप्ता ने बताया कि सुशील को पहले जिला अस्पताल ले गए थे, हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सुशील की मौत हो गई। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। किस बात पर आरोपियों ने घटना अंजाम दी उन्हें नहीं पता। कालू कुआं चौकी इंचार्ज ने देर शाम बताया कि रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से उन्हें मेमो आया था। इसमें सुशील की मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed