Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda dogs took away newborns body from the OT Akhilesh Yadav asks is the Health Ministry on sick leave

यूपी: बांदा में OT से नवजात का शव ले गए थे कुत्ते, अखिलेश यादव ने पूछा- स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या?

Tue, 03 Nov 2026 03:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Nov 2026 03:05 PM IST
सार

Banda News: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक हॉल से आवारा कुत्तों द्वारा मृत नवजात का शव उठा ले जाने और उसे नोंचने की हृदयविदारक घटना पर सियासी घमासान छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या?।

विज्ञापन
Banda dogs took away newborns body from the OT Akhilesh Yadav asks is the Health Ministry on sick leave
बांदा मेडिकल कॉलेज कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से नवजात का शव आवारा कुत्तों के उठा ले जाने और उसे नोंचने की घटना पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय 'सिक लीव' पर है क्या?

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए लिखा कि भाजपा राज में जब जीवित लोगों का ही ख्याल रखने वाला कोई नहीं है तो मृतकों के लिए क्या अपेक्षा करना। उन्होंने कहा कि जो लोग बरेली में रैली करने आ रहे हैं, उन्हें बगल के शाहजहांपुर भी जाना चाहिए, जहां वे कभी शिलान्यास करने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पूछा- स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या?
वहां जाकर देखना चाहिए कि भाजपा राज में पूरा उत्तर प्रदेश किस तरह मेडिकल अराजकता के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्रालय सिक लीव पर है क्या? गौरतलब है कि बांदा मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से आवारा कुत्ते मृत नवजात का शव उठा ले गए थे। कुत्तों ने शव को नोंचा था। घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed