फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda DM and his escort vehicle collided with bus, commissioner said DM's driver was drunk

Chitrakoot: डीएम और उनके एस्कॉर्ट वाहन की बस से हुई थी टक्कर, कमिश्नर का बड़ा बयान- नशे में था डीएम का ड्राइवर

Sat, 06 Aug 2022 05:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Aug 2022 05:49 PM IST
सार

रोडवेज बस और बांदा डीएम की गाड़ी के भिड़ंत के मामले में चित्रकूटधाम के पुलिस कमिश्नर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि डीएम के शराबी ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ था। वो शराब के नशे में ओवरडोज होकर गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Banda DM and his escort vehicle collided with bus, commissioner said DM's driver was drunk
डीएम अनुराग पटेल और उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मारने वाली बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित रोडवेज बस ने डीएम और उनके एस्कॉर्ट वाहन में जोरदार टक्कर मार दी थी। इसमें डीएम समेत तीन लोग बाल-बाल बचे थे। वहीं, बस में सवार 22 यात्री भी सुरक्षित थे। इस मामले में चित्रकूटधाम के कमिश्नर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रोडवेज बस चालक की कोई गलती नहीं थी।

विज्ञापन

बांदा डीएम के शराबी ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ था। दरअसल, शराब के नशे में ओवरडोज होकर डीएम का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। ड्राइवरों को गाड़ी की चाभी देने से पहले उनकी पहले जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।  बता दें इस हादसे में डीएम बाल-बाल बचे थे।

विज्ञापन

ये था पूरा मामला
बीते बुधवार को बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया था। इलाहाबाद से महोबा जा रही रोडवेज बस ने आवंती नगर के पास डीएम अनुराग पटेल और उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी थी इस हादसे में डीएम समेत स्टेनो और दो होमगार्ड बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, उनके वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे।

वहीं, बस में 22 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस चालक संजय कुमार स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा था। डीएम बड़ोखर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया था। जिला अस्पताल में उसका डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed