{"_id":"62ab60598b014a2c127ef76b","slug":"banda-crime-young-man-misdeed-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"BANDA CRIME: मोबाइल में गेम खेलते-खेलते दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BANDA CRIME: मोबाइल में गेम खेलते-खेलते दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, किया दुष्कर्म
Thu, 16 Jun 2022 10:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:25 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने किशोरी को मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में मोबाइल में गेम खेलते-खेलते दूसरे धर्म के युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी का आरोप है कि उसे कौशांबी ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि वहां मदरसे में ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इसकी तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। शहर की 17 वर्षीय किशोरी 30 मई को बाजार जाने की बात कहकर घर से गायब हो गई थी। किशोरी के मुताबिक कौशांबी के युवक ने उसे किराये के मकान में रखकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली और 500 रुपये में अपना मोबाइल बेचकर किसी महिला की मदद से 13 जून को चित्रकूट में मामा के घर पहुंची। वहां से घर आई।
विज्ञापन
यहां उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि तहरीर के आधार जांच कराई जा रही है। किशोरी के कोर्ट में धारा 164 के बयान भी कराए जाएंगे। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन