फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Crime: Cheating in the name of marriage

Banda Crime: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद लुटेरी दुल्हन रफूचक्कर, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Banda Crime: Cheating in the name of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चट मंगनी और पट ब्याह में महोबा के युवक से ठगी हुई। लुटेरी दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर बीच रास्ते से परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने बिसंडा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महोबा में तहसील कुलपहाड़ के नौगांव पोस्ट स्थित ग्राम खमा निवासी मुरारीलाल के मुताबिक, बेटे मदनपाल की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश के जरिए उसके साढ़ू हरगोविंद निवासी मसूदपुरा निवासी से मुलाकात हुई। उन्होंने चित्रकूट में रैपुरा के भौरी निवासी कौशल यादव से मुलाकात कराई। कौशल यादव ने बेटे की शादी कराने का वादा किया। लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया। वहां एक परिवार की दो लड़कियां दिखाईं। लेकिन दोनों में एक भी लड़की पसंद नहीं आई।
विज्ञापन


इस पर दूसरे दिन दो और लड़कियां दिखाने को कहा। दूसरे दिन अतर्रा बुलाया। वहां से कौशल के साथ पारा गांव गए। पारा गांव स्थित सुशील के घर ले गया। वहां दो लड़कियां 24 वर्षीय काजल और 21 वर्षीय पूजा को दिखाया। काजल पसंद आई। एक माह बाद शादी की बात कही तो कौशल बोला- इतने दिन नहीं रुकेंगे। आज ही शादी करनी होगी। शादी में जेवर और कपड़े आदि खरीदने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। कौशल की बात पर यकीन कर 50 हजार रुपये दे दिए। दिन में ही एक-दूसरे को वरमाला पहना शादी हुई। उसी दिन विदाई भी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्ध धर्म के अनुसार की शादी
मुरारीलाल के मुताबिक, शादी बौद्ध धर्म के अनुसार कराई गई थी। उसी दिन विदाई में दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन पूजा और चाचा सुशील ने साथ चलकर घर देखने की बात कही। इसपर मुरारीलाल और उनका बेटा राजी हो गया। सभी ऑटो से अतर्रा के लिए सवार हुए। बीच रास्ते में सुशील ने कहा कि पूजा के लिए कपड़े खरीद दो। इस पर रास्ते में मार्केट खरीददारी के उतरे। दुल्हन काजल और पूजा एक दुकान से दूसरी दुकान कपड़े देखने के बहाने खरीदारी करते हुए मार्केट से रफूचक्कर हो गईं। 

खोजने का बहाना कर चाचा भी आंखों से ओझल
जब काजल और पूजा कहीं दिखाई नहीं दीं तो उसका चाचा सुशील खोजने लगा। दोनों को खोजने में सुशील भी आंखों से ओझल हो गया। ठगी का अहसास होने पर मुरारीलाल और उनका बेटा पारा गांव पहुंचा। वहां सुशील, काजल और पूजा में कोई भी नहीं मिला। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त आरोपित कई लोगों को शादी के बहाने ठग चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर कौशल यादव, सुशील, काजल और पूजा के खिलाफ ठगी और विश्वास हनन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed