फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Constable Jumps into River After Killing Daughter, Body Found on Sixth Day

Banda: अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर नदी में कूदा सिपाही, छठे दिन मिला शव

Mon, 19 Jan 2026 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Jan 2026 07:50 PM IST
सार

Banda News: मरका थाना क्षेत्र के असोथर गांव स्थित कुटी घाट कंडई नार के पास सिपाही का शव मिला। शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन
Banda: Constable Jumps into River After Killing Daughter, Body Found on Sixth Day
नदी से बरामद हत्यारोपी सिपाही के शव को देखती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी तीन साल की बेटी की निर्मम हत्या करने और पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद यमुना नदी में कूदने वाले डायल-112 के चालक सिपाही गौरव कुमार यादव का शव घटना के छठे दिन नदी में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव पर वर्दी थी और फूल चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं सिपाही के ससुरालियों और पैतृक घर फर्रुखाबाद में परिजनों को सूचना दे दी गई है, हालांकि कानपुर निवासी ससुराल पक्ष के लोगों ने बांदा आने से इन्कार कर दिया है।

विज्ञापन


यह घटना 14 जनवरी की रात को हुई थी। फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गढ़ कुइयां कूट गांव निवासी गौरव कुमार यादव, जो वर्तमान में मरका थाने में डायल-112 में चालक के पद पर तैनात था, अपनी पत्नी शिवानी (25) और तीन वर्षीय बेटी परी के साथ किराए के कमरे में रहता था। मरक संक्रांति पर लगा मेला पत्नी और बेटी दिखाने के बाद घर लौटा तो पत्नी शिवानी से विवाद हुआ था। पीटने के दौरान बेटी परी ने बीच-बचाव किया तो उस पर भी तबे से ताबड़तोड़ प्रहार कर बेटी की हत्या कर दी थी और पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद गौरव कमरे में ताला लगाकर भाग निकला था।
विज्ञापन


हत्या के बाद गौरव कुमार यादव रात में ही मरका थाना क्षेत्र के असोथर गांव स्थित यमुना नदी पुल पर पहुंचा छा। उसने अपने दोनों मोबाइल फोन पुल पर रखे और नदी में छलांग लगा दी थी। तब से लगातार पुलिस और लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम यमुना नदी में गौरव की तलाश कर रही थी।सोमवार की सुबह करीब 11:30 बजे यमुना नदी से घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर कुटी घाट कंडई नार के पास अपने खेत देखने गए किसान देशराज निषाद, छविनाथ और मुन्ना केवट ने नदी में एक शव उतराता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत सिपाही की तलाश में जुटे एसआई दुर्विजय सिंह और एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव की पहचान हत्यारोपी सिपाही गौरव कुमार यादव के रूप में हुई। हत्यारोपी सिपाही की पत्नी शिवानी का कानपुर में इलाज चल रहा है। वह कोमा में हैं। डॉक्टरों ने उसे 15 दिन में होश में आने की उम्मीद जताई है। शिवानी के भाई कानपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार शिवानी के इलाज में लगा है। कहा कि बहन की हालत नाजुक बनी हुई है और वे उसी के इलाज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


मरका थाना इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सिपाही का शव नदी में मिल गया है। उन्होंने कानपुर निवासी सिपाही के ससुर कश्मीर सिंह और फर्रुखाबाद निवासी सिपाही के पिता रिटायर्ड एडीओ पंचायत अरविंद कुमार यादव को सूचना दी है। फर्रुखाबाद से सिपाही के कुछ परिजन देर शाम रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed