फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: complainant was beaten up by the gunner of city magistrate

Banda: फरियादी को नगर मजिस्ट्रेट के गनर ने पीटा, आरोपी के खिलाफ भेजी गई एसपी को रिपोर्ट

Wed, 28 Jun 2023 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jun 2023 11:16 PM IST
सार

बांदा में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में फरियादी को नगर मजिस्ट्रेट के गनर ने पीट दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले की जांच शुरू हुई।

विज्ञापन
Banda:  complainant was beaten up by the gunner of city magistrate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बांदा में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में किसान दुर्घटना बीमा के लिए अर्जी लेकर पहुंचे फरियादी को नगर मजिस्ट्रेट के गनर ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले की जांच शुरू हुई है। वीडियो में नगर मजिस्ट्रेट का गनर डीएम कार्यालय के बाहर पड़ी बेंच पर बैठे युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


घटना दो दिन पहले की है। एक गांव निवासी युवक अपने भाई की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजात लेकर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के कार्यालय पहुंचा था। उसने नगर मजिस्ट्रेट से बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो गई थी। जिस पर उसे किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाना चाहिए। मजिस्ट्रेट ने कागज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो मृत्यु का कारण खुदकुशी होना पाया। इस पर उन्होंने फरियादी से कहा कि किसान दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं दिलाया जा सकता है। फरियादी ने बताया कि कुछ लोग ढाई लाख रुपये लेकर दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

यहां तक कि युवक ने कहा कि सीएमओ भी रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये की मांग कर रहे हैं। इस पर नगर मजिस्ट्रेट ने गनर से उसे कार्यालय के बाहर करने को कहा। वह युवक कार्यालय के बाहर आकर डीएम कार्यालय के सामने पड़ी फरियादी बेंच पर बैठ गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ देर बाद वहां नगर मजिस्ट्रेट का गनर आया और युवक से कुछ बात होने के बाद थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से अब घटना की जांच शुरू की गई है। नगर मजिस्ट्रेट ने गनर की हरकत की रिपोर्ट एसपी अभिनंदन को भेजी है।

घटना दो दिन पहले की है। एक युवक उनके कार्यालय में भाई की मृत्यु पर किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर आया था, लेकिन मामला आत्महत्या का था। इस पर उसे गनर के माध्यम से बाहर किया गया था। थप्पड़ मारने की घटना का वीडियो उन्होंने भी देखा है। गनर के खिलाफ उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसपी अभिनंदन को भेज दी है। जो भी कार्रवाई करेंगे वह एसपी ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed