फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Collision between empty dumper and two trucks

Banda: खाली डंपर व दो ट्रकों में भिड़ंत, डंपर के क्लीनर की मौत, चार लोग घायल

Sun, 11 Jun 2023 05:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Banda: Collision between empty dumper and two trucks
हादसे में भिड़े डंपर और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिले में खाली डंपर और गिट्टी और बालू से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत में डंपर के क्लीनर की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए। बालू से लदे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को कानपुर रेफर किया गया है। महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के सुकौरा गांव निवासी क्लीनर विजय कुमार प्रजापति (26) डंपर ड्राइवर दीपक (25) के साथ रविवार सुबह साढ़े चार बजे कानपुर से बांदा आ रहा था। डंपर खाली था।

विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के पास दोहतरा गांव के पास डंपर चालक दीपक को झपकी आने से बांदा की ओर से कानपुर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इससे गिट्टी लदे ट्रक के पीछे चल रहा बालू से भरा ट्रक टकराकर पलट गया। हादसे में डंपर क्लीनर विजय कुमार प्रजापति की मौत हो गई। डंपर ड्राइवर दीपक, गिट्टी के ट्रक का ड्राइवर मोहम्मद वकील निवासी बेनी स्टेशन बाबू गंज, थाना गौरीगंज जिला अमेठी मामूली घायल हो गए।

विज्ञापन

बालू का ट्रक पलटने से ड्राइवर और क्लीनर की हालत गंभीर होने पर पुलिस ने एंबुलेंस से सीधे कानपुर भेज दिया। पुलिस को उनके नाम नहीं मिल पाए हैं। मृतक क्लीनर के चाचा विशाल ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। पिता देवीदीन मजदूरी करते हैं। घर का यही कमाऊ पूत था। उधर, थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि हादसा डंपर चालक को झपकी आने से हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बांदा-कानपुर मार्ग पर एक घंटा लगा रहा जाम
रविवार को सुबह साढ़े चार बजे हुए हादसे के बाद पांच बजे के करीब पुलिस पहुंच गई थी। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि बांदा-कानपुर मार्ग पर हादसे की वजह से जाम लग गया था। आनन-फानन दो जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त डंपर व दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया। इस दौरान करीब एक घंटा जाम लगा रहा। तकरीबन सात बजे जाम खुलवा कर आवागमन शुरू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed