फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered

लिपिक हत्याकांड: टीवी की आवाज तेज की...फिर रेता था गला, अब तक आला कत्ल बरामद नहीं, इन पर है शक की सुई

Thu, 20 Apr 2023 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Apr 2023 04:46 PM IST
सार

Banda Murder: हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक रामू चौरिहा की हत्या के बाद पुलिस विवाद, घरेलू कलह, आशनाई और जायदाद के बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं,पुलिस अब तक आला कत्ल नहीं बरामद कर सकी है।
 

विज्ञापन
Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा थाना क्षेत्र हिंदू इंटर कॉलेज के लिपिक की गला रेतकर हत्या के दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार पुरवा रामआसरे चौरिहन के पुरवा में किया गया। शव को मुखाग्नि छोटे भाई संदीप उर्फ रज्जू ने दी। उधर, हत्या के 36 घंटे से ज्यादा होने पर भी पुलिस तक आला कत्ल नहीं बरामद कर सकी है।

विज्ञापन

पुलिस की शक की सुई किसी करीबी की तरफ है। कोतवाली क्षेत्र के नरैनी रोड नगर पालिका के पास के रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ रामू चौरिहा का शव बेडरूम में रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पत्नी ज्योति व तीन बच्चे दूसरे कमरे में थे।
विज्ञापन

रात में पत्नी ज्योति का बाहर से खाना मंगाने पर पति प्रदीप चौरिहा से कहासुनी भी हुई थी। नाराज पत्नी अपनी तीनों पुत्रियों के साथ दूसरे कमरे में चली गई थी। इस बीच किसी ने उस कमरे के दरवाजे में ताला डाल दिया था। सुबह पत्नी ज्योति ने दूसरी चाबी से किराएदार राखी को खिड़की से चाबी देकर ताला खुलवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

अब तक नहीं मिला आला कत्ल
इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड में किसी करीबी के होने का शक है। आला कत्ल अभी तक बरामद नहीं हुआ है। बताया कि पत्नी ज्योति और पुत्रियों से अलग-अलग जानकारियां हासिल की हैं। मामले की गहनता से जांच हो रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

हत्या के समय टीवी की आवाज तेज की गई
रामू चौरिहा की हत्या रात एक बजे के बाद की गई थी। इसका अंदाजा पत्नी ज्योति ने लगाया है। उनका कहना है कि बेडरूम में लगी टीवी की आवाज रात एक बजे के बाद काफी तेज थी। इससे साफ है कि घटना के समय रामू के साथ जो भी लोग बेडरूम में थे, उन्होंने टीवी की आवाज तेजकर धारदार हथियार से गला रेत दिया था।

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

मकान के बाहर पसरा रहा सन्नाटा
हत्याकांड के दूसरे दिन बुधवार को मृतक रामू चौरिहा के मकान के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। पास पड़ोस के दुकानदारों ने भी पूरे दिन दुकान नहीं खोली। पूरे कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस ने रामू चौरिहा के किराएदार कृष्णकांत राठी से भी जानकारी की।

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

खाना मंगाने की बात पर हुआ था विवाद
उसने नीचे का हिस्सा किराए पर दे रखा है। सोमवार देर रात रामू अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी और तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो गईं। बताया गया कि रामू ने पत्नी और बेटियों वाले कमरे के बाहर से ताला लगा दिया था। बाहर से खाना मंगाने की बात पर पत्नी से विवाद होने के बाद उसने ऐसा किया था।

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में था लिपिक
वह शराब के नशे में भी था। यह भी चर्चा है कि कुछ लोगों के साथ रात में उसने घर में शराब पी थी। तभी घटना अंजाम दी गई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पत्नी ज्योति ने बताया कि सुबह देर तक पति के न उठने पर उसने किरायेदार महिला को फोन किया।

Banda Clerk murder, TV voice increased  then the throat was slit, till now the murder has not been recovered
banda murder case - फोटो : अमर उजाला

बिस्तर पर पड़ा था रक्तरंजित शव
किरायेदार महिला ने देखा कि पति रामू का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। उसने किसी तरह कमरे का ताला खोला। पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ जियाउद्दीन अहमद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed