Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bike riding cousins died in collision with Scorpio

Banda: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, शादी के 25 दिन बाद ही उजड़ गया नीलम का सुहाग

Wed, 27 Mar 2024 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

Banda News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा बदौसा थाना क्षेत्र के दतौरा मोड़ पर हुआ। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से मातम पसर गया।

विज्ञापन
Banda: Bike riding cousins died in collision with Scorpio
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी बुद्धराज (18) अपने चचेरे भाई चित्रकूट के चुलहा पुरवा रसिन निवासी प्रभुदयाल (27) के साथ मंगलवार की शाम खरीदारी के लिए बदौसा गए थे। वहां से लौटते समय रात में बदौसा के दतौरा मोड़ पर स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। बाइक प्रभुदयाल चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बदौसा इंस्पेक्टर सविता ने बताया कि आरोपी स्कार्पियो की पहचान हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी के 25 दिन बाद ही उजड़ गया नीलम का सुहाग
एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में मातम रहा। बुद्धराज के पिता रामकृपाल ने बताया कि बुद्धराज और प्रभुदयाल हैदराबाद में लोहा फैक्टरी में काम करते थे। प्रभुदयाल की दो मार्च को शादी हुई थी। इसके लिए दोनों हैदराबाद से चार फरवरी को यहां आए थे। महज 25 दिन के बाद प्रभुदयाल की पत्नी नीलम विधवा हो गई। उधर, बुद्धराज तीन भाइयों में छोटा और एक बहन है। दोनों शवों का उनके गांवों में अलग-अलग अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed