{"_id":"62eb77a74c148e76544c4717","slug":"banda-bank-cashier-commits-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के मकान में बाथरूम में लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बैंक कैशियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, किराए के मकान में बाथरूम में लटकता मिला शव
Thu, 04 Aug 2022 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:19 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में बैंक कैशियर की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में इंडियन बैंक के कैशियर ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटना वाले घर से नमूने इकट्ठा किए हैं। कस्बे की इंडियन बैंक शाखा के कैशियर अभिषेक चौधरी (25) पुत्र संतोष कुमार निवासी ललितपुर बांदा मार्ग पर स्थित किराए के घर में रहते थे।
विज्ञापन
बीती रात अभिषेक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश करने में जुटी है। उपजिलाधिकारी राबेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए हैं। मृतक पिता का इकलौता बेटा था। इसके एक बहन है। अभिषेक अविवाहित था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन