फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Bajrang Dal workers agitated over construction of the religious place

Banda: धार्मिक स्थल के निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जाम लगाकर किया विरोध, पुलिस ने रोका निर्माण

Thu, 16 Feb 2023 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

बांदा जिले में शहर के पद्माकर चौराहा के नजदीक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइकें खड़ी कर सड़क जाम कर दी। धार्मिक स्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया। आरोप लगाया कि बगैर नक्शा काम कराया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक हंगामा किया।

विज्ञापन
Banda: Bajrang Dal workers agitated over construction of the religious place
धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में एक धार्मिक स्थल के नए निर्माण को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर निर्माण रुकवाने की मांग की। बाहर रखी निर्माण सामग्री तहस-नहस करने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने पर माने और जाम खत्म किया। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हंगामा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के पद्माकर चौराहा के नजदीक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बाइकें खड़ी कर सड़क जाम कर दी। धार्मिक स्थल में चल रहा निर्माण रुकवा दिया। आरोप लगाया कि बगैर नक्शा काम कराया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक हंगामा किया। कार्यकर्ताओं के जाम लगाने पर कई स्कूली बसें भी फंसी रहीं। पुलिस मूकदर्शक रही। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि धार्मिक स्थल के पुनरुद्धार की अनुमति ली गई थी और लेंटर डाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर तत्काल प्रभाव से काम रुकवा दिया गया है। समस्या के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा जा रहा है। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने हंगामे की निंदा की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गंगा-जमुनी तहजीब बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कुछ लोगों की वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। एकता के प्रतीक शहर का माहौल बिगाडने की कोशिश है। हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed