{"_id":"699c7693dc846585280a259b","slug":"banda-attempt-to-damage-hanuman-idol-devi-bhairav-temple-not-spared-anger-among-people-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: हनुमान मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, देवी-भैरव मंदिर को भी नहीं छोड़ा, लोगो में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: हनुमान मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, देवी-भैरव मंदिर को भी नहीं छोड़ा, लोगो में आक्रोश
Mon, 23 Feb 2026 09:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर (बरुआ स्योढ़ा) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में रविवार देररात अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास और समीप स्थित देवी-भैरव मंदिर से लोहे की चार सांकलें उखाड़ ले जाने की घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति पर किसी भारी वस्तु, संभवतः हथौड़े या पत्थर से हमला कर उसे तोड़ने का प्रयास किया गया। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित ब्रह्मानंद गोस्वामी के घर के पास बने देवी व भैरव मंदिर से लोहे की चार सांकलें जड़ से उखाड़ ली गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बाद में इनमें से एक सांकल गांव के सिधुवा धोबी के दरवाजे पर पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इस कृत्य को क्षेत्र का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की सुनियोजित साजिश करार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे की सीसीटीवी फुटेज में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा इस कृत्य को अंजाम देते हुए देखा गया है। बताया कि उस व्यक्ति की पहचान और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन