फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: After the death of Mukhtar, there is fear among the prisoners

Banda: मुख्तार की मौत के बाद बंदियों में खौफ, सब्जी-दाल से परहेज, टमाटर व नमक से खा रहे रोटी

Tue, 02 Apr 2024 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Apr 2024 10:47 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक को धमकी मिलने के बाद जेल व वरिष्ठ जेल अधीक्षक के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं।

विज्ञापन
Banda: After the death of Mukhtar, there is fear among the prisoners
मंडल कारागार बांदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्तार की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं।

विज्ञापन


पेशी पर अदालत आए बंदियों ने बताया कि जेल में सुबह शाम पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरिक से कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी इजाजत नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से बंदियों में खौफ है।
विज्ञापन


एक बंदी ने कहा कि मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी खाना खाने से परहेज कर रहे हैं। कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी आदि देख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार पढ़ने भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। उधर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

हार्ट अटैक से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत
करीब ढाई साल से बांदा जेल में बंद पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।

गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई। परिवार ने जहर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed