Banda Accident: राजमार्ग पर आमने-सामने ट्रकों की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी भीषण आग, दो की जिंदा जलकर मौत
Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इसमें जिंदा जलकर दोनों चालकों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर पहलवान बाबा आश्रम के पास आमने-सामने ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। भीषण हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों और लंबा जाम लग गया।
हादसे की वजह से राजमार्ग पर दोनों तरफर यातायात बाधित हो गया है। इसके चलते लंबा जाम लग गया है, जिसमें कई वाहन फंसे रहे। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रकों में भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि अंदर बैठे लोगों का बच पाना मुश्किल है।
दोनों चालकों की जलकर मौत
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रकों में आग लग जाने से चालक सुनील कुमार यादव (21) पुत्र गंगा राम यादव ग्राम दद्दू पुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी व चालक नीरज यादव (22) पुत्र शिवबहादुर निवासी ग्राम पूरे चरी मजरा पहाड़पुर थाना महाराजगंज जिला रायबरेली की मौके पर ही मौत हो गई।
फायर ब्रिगेड में आग पर पाया काबू
वहीं, खलासी हसमत अली (22) पुत्र रहमत अली निवासी पूरे चरी मजरा पहाड़ पुर थाना महाराजगंज जिला रायबरेली सकुशल बचकर निकल गया। फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू किया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की सहायता से सड़क के किनारे खड़ा कराकर आवागमन चालू कराया गया है।