फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident: Motorcycle collides with a tree, three Died

Banda Accident: वाहन की रोशनी पड़ने पर बाइक पेड़ से टकराई, तीन की मौत

Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jan 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Banda Accident: Motorcycle collides with a tree, three Died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सामने से आए अज्ञात वाहन की रोशनी पड़ने पर बाइक सवार तीन मित्र अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जानवर बांधने के खूंटा से टकराकर लगे शीशम के पेड़ से भिड़ गए। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने नरैनी सीएचसी पहुंचाया। वहां दो ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। सभी मृतक चित्रकूट जिले के रसिन व ब्यूर गांव के रहने वाले थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए था, उसके अंडकोष में चोट आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के ब्यूर गांव निवासी कैलाश ने बताया कि उसका भाई राजाबाबू (35) अपने गांव के ही मित्र अर्जुन (35) व रसिन गांव के धीरेंद्र उर्फ धीरू द्विवेदी (27) के साथ धीरेंद्र को उसके बुआ के घर छोड़ने के लिए रविवार की देर शाम निकले थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बांदा फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सामने से आए वाहन की रोशनी पड़ने पर बाइक चला रहे राजाबाबू बाइक का संतुलन संभाल नहीं सके और कल्याणपुर गांव के भूरा नामक व्यक्ति के घर के बाहर जानवरों को बांधने के लिए गड़े खूंटे से टकराकर आगे लगे शीशम के पेड़ से भिड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। कैलाश के मुताबिक, राजाबाबू हेलमेट पहने थे, उनके जांघ के पास अंडकोष में चोट आई थी। ग्रामीणों की सूचना पर फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर रामकिशोर मौके पर पहुंचे और तीनों को नरैनी सीएचसी पहुंचाया। नरैनी सीएचसी में राजाबाबू और धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। उसके बाद घायल अर्जुन को डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां देर रात अर्जुन ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों से तीन परिवारों में कोहराम मच गया। कल्याणपुर गांव में रह रहीं राजाबाबू की बुआ के लड़के रामनरेश ने रात में ही राजाबाबू के परिजनों को सूचना दी। तब सभी के परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed