फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Balwant murder case: Wife refused the job of Anganwadi worker

बलवंत हत्याकांड: पत्नी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी ठुकराई, परिजनों को सौंपा 10 लाख का चेक

Sun, 18 Dec 2022 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Dec 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Balwant murder case: Wife refused the job of Anganwadi worker
व्यापारी बलवंत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों को शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। वहीं, पत्नी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लालपुर में रिक्त पद पर नियुक्त का प्रस्ताव ठुकरा दिया। सरकार की तरफ से दी गई इस आर्थिक सहायता से पीड़ित परिवार संतुष्ट नजर नहीं आया।

विज्ञापन


परिवार ने आर्थिक सहायता चेक देने पहुंचे सांसद, मंत्री व अधिकारियों से एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी की मांग की। रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से मारे गए बलवंत सिंह के लालपुर सरैया स्थित घर पर शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व डीएम नेहा जैन पहुंचीं। परिवार को पत्नी शालिनी के नाम का मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


सहायता राशि  शालिनी ने कहा कि वाहन लोन समेत बाकी उधार ही करीब 20 लाख रुपये चुकाने हैं। इस आर्थिक सहायता राशि में क्या होगा। परिवार की पहले भी एक करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी की मांग की थी। चेक सौंपने के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले व कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि परिवार के साथ पूरी हमदर्दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के परोक्ष व अपरोक्ष रूप से शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस हत्याकांड में नामजद व अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। सभी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सरकार मामले में पूरी तरह से गंभीर है व एसआइटी जांच चल रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख की चेक बलवंत की पत्नी शालिनी के नाम की चेक सौंपी गई।

इस दौरान परिवार वालों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। इस पर लोगों ने सांत्वना देकर संभाला। उधर, शालिनी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लालपुर में रिक्त पद पर नियुक्त कराने के लिए मैथा के बाल विकास परियोजना कार्यालय की प्रभारी सुमन देवी लालपुर सरैंया गांव पहुंची। उन्होंने अपना प्रस्ताव दिया, लेकिन शालिनी ने कार्यकर्ता के रूप में काम करने से मना कर दिया। परिवार के सचिन ने कहा कि सुपरवाइजर के रूप में काम मिला तो शालिनी इसे स्वीकार करेंगी।

रेलवे स्टेशन के डाकघर में नौकरी की मांग
परिवार का कहना था कि अब आजीविका का साधन उनके पास नहीं है। इससे बहू बच्चों को कैसे पाला जाएगा। शालिनी के लिए मैथा रेलवे स्टेशन के डाकघर में जगह खाली होने व उस नौकरी को देने की मांग रखी गई। इस पर सांसद ने कहा कि यह भारत सरकार के अधीन है। इस पर कुछ नहीं कर सकते।

करणी सेना ने एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की
करणी सेना के पदाधिकारी भी शनिवार को बलवंत के घर परिजनों से मिलने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह वीरू ने घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठाई। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान आर्यन सिंह, प्रवीन सिंह, सुमित प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह समेत करणी सेना के कई लोग मौजूद रहे।

एसडीएम पर भड़के सांसद
एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार पर सांसद भोले सरैया गांव में शनिवार को चेक देने के दौरान अचानक भड़क उठे। उन्होंने सबके सामने एसडीएम को आड़े हाथों ले लिया। कहा कि एसडीएम की कार्यशैली ठीक नहीं है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, डीएम नेहा जैन भी मौजूद रहीं। सांसद ने कहा कि उनको कई शिकायतें मिल रही है। कहा कि पीड़ित परिवार को जमीन का पट्टा देने की कार्रवाई अभी पूरी नहीं हो सकी है।

गोल्डन बाबा समेत कई नेता सांत्वना देने पहुंचे
बलवंत सिंह के परिजनों को सांत्वना देने शनिवार को कई नेता और समाजसेवी लालपुर सरैया गांव पहुंचे। सभी ने बलवंत को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही परिवार की हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। कानपुर नगर निवासी गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित मनोज सेंगर, सपा नेता अशोक यादव, शिशुपाल यादव, एके सिंह, रामचंद्र यादव, बंटे पाल, जिला पंचायत सदस्य लकी सिंह समेत कई लोगों ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed