{"_id":"65bc10ffbe2d84967c0db934","slug":"balwant-murder-case-defense-cross-examines-plaintiffs-case-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108333-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलवंत हत्याकांड: वादी मुकदमा से बचाव पक्ष ने की जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलवंत हत्याकांड: वादी मुकदमा से बचाव पक्ष ने की जिरह
Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। मामले में गुरुवार को अभियोजन गवाह वादी मुकदमा से एसओजी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम की ओर से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की। अब अदालत ने मामले की सुनवाई को 8 फरवरी की तिथि नियत की है।
शिवली के सरैया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एसओजी प्रभारी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इन दिनों सुनवाई अपर जिला जज पंचम की कोर्ट में चल रही है। मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने के बाद अब अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को मामले में एसओजी प्रभारी प्रशांत कुमार गौतम की ओर से बचाव पक्ष ने अभियोजन गवाह वादी मुकदमा से जिरह पूरी की। अब न्यायालय ने अगली सुनवाई 8 फरवरी को होगी।